सेमरा
समाजसेवी सुनील कुमार ने विद्यालय में बने अतिरिक्त कक्ष का किया शुभारंभ, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
ग्राम पंचायत सेमरा के मजरा बॉस जोखी
स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने नए अतिरिक्त कक्ष का शुभारंभ समाजसेवी सुनील कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक छोटा सा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी सुनील कुमार ने विद्यालय के उन मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया, जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिल्पा सिंघल ने इस पहल के लिए समाजसेवी सुनील कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और मजबूत होती है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और कई अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संवाददाता: