Uncategorized

मिशन शक्ति केंद्र / परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, अभिभावकों और परिजनों को किया सम्मानित

मिशन शक्ति केंद्र / परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाए पारिवारिक विवाद, अभिभावकों और परिजनों को किया सम्मानित

आगरा, बरहन। पारिवारिक विवादों के समाधान और परिवारों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से थाना बरहन के मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए पारिवारिक प्रकरणों से जुड़े अभिभावकों एवं परिवारीजनों को बुलाकर सम्मानित किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पारिवारिक समस्याओं के समाधान और आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पारिवारिक मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी बातचीत और सामंजस्य के आधार पर विवादों का निस्तारण कराया जाता है।

इस दौरान एसएसआई गुड़वीर सिंह, आंवलखेड़ा चौकी प्रभारी विक्रम सिंह, महिला एसआई शिवानी शेखावत और महिला कांस्टेबल ओमवती सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य परिवारों के बीच आपसी विश्वास और सौहार्द कायम रखना तथा विवादों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने के लिए प्रेरित करना है। परिजनों को सम्मानित कर सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!