टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

दिव्यांग एथलीट बॉबी यादव के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

बॉबी यादव का जगह-जगह साफा और फूलमालाएं पहनाकर किया स्वागत

दिव्यांग एथलीट बॉबी यादव के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

बॉबी यादव का जगह-जगह साफा और फूलमालाएं पहनाकर किया स्वागत

आंवलखेड़ा। बरहन क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी दिव्यांग एथलीट बॉबी यादव की खेल उपलब्धि पर बुधवार को आंवलखेड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर आंवलखेड़ा से शुरू हुई यात्रा विभिन्न गांवों और मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक चमरोला पहुंची। यहां बॉबी यादव सहित यात्रा में शामिल लोगों ने शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
तिरंगा यात्रा आगरा-जलेसर रोड, खांडा, जमाल नगर भैंस, अमानाबाद, चमरोला, सुजानपुर और जामपुर होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने बॉबी यादव का साफा पहनाकर और फूलमालाएं भेंट कर स्वागत किया। लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उत्साहवर्धन किया।
दरअसल, बॉबी यादव ने नौ सितंबर को आजमगढ़ के रानी की सराय में आयोजित हाइरॉक्स प्रतियोगिता ‘अल्टीमेट फिटनेस इंडिया’ में शानदार प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में उन्होंने राडा राय को हराकर जीत दर्ज की थी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर उनका सम्मान किया। यात्रा में बॉबी यादव प्रधान, हजारीलाल यादव नेताजी, सपा नेत्री डॉ. ममता शर्मा, धर्मेंद्र यादव, बृजेश यादव प्रधान, देव यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!