Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

पंचायत भवन बना शराबखाना? बरहन के प्रधान भूदेव माहौर का वीडियो वायरल, फरियादी को भी दी धमकी!”

आगरा जनपद के बरहन क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पंचायत व्यवस्था

पंचायत भवन बना शराबखाना? बरहन के प्रधान भूदेव माहौर का वीडियो वायरल, फरियादी को भी दी धमकी!”

(आजकल इंडिया न्यूज़):

आगरा जनपद के बरहन क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पंचायत व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत बरहन के प्रधान भूदेव माहौर पंचायत भवन के अंदर ही शराब पीते नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण अपनी समस्या लेकर पंचायत घर पहुंचा था। ग्रामीण का कहना था कि गांव की गंदी नाली का पानी उसके घर में घुस रहा है और वह इसी समस्या के समाधान के लिए प्रधान से मिलने आया था।

लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्रधान कथित रूप से पंचायत परिसर में शराब पी रहे थे। जब ग्रामीण ने इस पर आपत्ति जताई और अपनी समस्या बताई, तो आरोप है कि प्रधान ने उल्टा फरियादी को ही धमका दिया।

ग्रामीण के अनुसार प्रधान ने कहा — “मैं प्रधान हूं, तुम मेरा क्या कर लोगे?”

इस घटना से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस पंचायत भवन को जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए बनाया गया है, अगर वहीं ऐसी गतिविधियां होंगी तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी।

अब ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पंचायत की गरिमा और जनता का भरोसा बना रहे।

ग्रामीणों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यही है मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के सुशासन और विकास का मॉडल, जहां फरियादी अपनी समस्या लेकर आए और उसे ही धमकी सुननी पड़े?

खबर – आजकल इंडिया न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!