Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपी
Trending

अस्पताल की ‘स्वच्छता’ हुई बीमार: आंवलखेड़ा CHC में शौचालय बने गंदगी का गढ़, मरीज बेहाल”

आंवलखेड़ा (आगरा) एक तरफ सरकारें स्वच्छ भारत अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का दावा

अस्पताल की ‘स्वच्छता’ हुई बीमार: आंवलखेड़ा CHC में शौचालय बने गंदगी का गढ़, मरीज बेहाल”

 

आंवलखेड़ा (आगरा) एक तरफ सरकारें स्वच्छ भारत अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का दावा

करती हैं, लेकिन आवलखेड़ा स्थित ‘माँ भगवती देवी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र’ की बदहाल स्थिति इन दावों की पोल खोल रही है। यहाँ इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय और बाथरूम किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं हैं।

 

स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में बने शौचालय और बाथरूम की हालत अत्यंत दयनीय है। गंदगी का आलम यह है कि वहां पैर रखना भी दुश्वार है। शौचालय की सीटें पूरी तरह से बंद (चोक) पड़ी हैं और बाथरूम में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य फैला है। मरीजों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोगमुक्त करना है, लेकिन यहाँ की अस्वच्छता नए रोगों को न्योता दे रही है। स्थिति इतनी खराब है कि बाथरूम से आ रही भयंकर बदबू के कारण वहां खड़ा होना भी मुश्किल है। इसके अलावा, बाथरुम में हाथ धोने तक के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

मरीजों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कोई गंभीर मरीज या प्रसूता महिला इलाज के लिए यहां आती है, तो वह शौच या बाथरूम के लिए कहां जाए? सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी सफाई व्यवस्था का इतना बुरा हाल क्यों है।

*प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग*

स्थानीय लोगों ने जिला स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तत्काल जांच कराई जाए। जिम्मेदार कर्मचारियों और सफाई व्यवस्था के लिए नियुक्त ठेकेदारों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए। मरीजों ने मांग की है कि परिसर में तत्काल प्रभाव से सफाई सुनिश्चित की जाए और पानी की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि स्वास्थ्य केंद्र की गरिमा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!