Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

आगरा में स्ट्रीट फूड पर बड़ा सवाल, मोमोज में मिला कॉकरोच — इलाके में मचा हड़कंप

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2, रामबाग क्षेत्र में मनीष डेरी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है

आगरा में स्ट्रीट फूड पर बड़ा सवाल, मोमोज में मिला कॉकरोच — इलाके में मचा हड़कंप

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2, रामबाग क्षेत्र में मनीष डेरी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्थानीय युवक ने आरोप लगाया है कि उसने पास के एक ठेले से खरीदे गए मोमोज में कॉकरोच पाया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैl

बताया जा रहा है कि पीड़ित ने इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग में दर्ज करा दी है। साथ ही उसने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वे इस ठेले से खाद्य सामग्री न लें और सतर्क रहें।
बिना लाइसेंस चल रही हैं कई दुकानें

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई छोटी-छोटी फूड शॉप्स बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्वास्थ्य के लिए खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, गंदगी में तैयार भोजन से फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने खाद्य विभाग और प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे सभी फूड स्टॉल्स की जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ खरीदते समय स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। संदिग्ध स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

बुलबुल शर्मा
आगरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!