Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीराजनीति

सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के साथ दो और किसान संगठन जुड़े।

तीनों किसान संगठन एकजुट: किसानों, मजदूरों और युवाओं के हित में एक साथ लड़ाई का भरोसा

जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने भारतीय किसान यूनियन (शिव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सिसोदिया और भारतीय किसान यूनियन (किरन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विवेक यादव के साथ संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इसमें भाकियू शिव और भाकियू किरन के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने सहमति व्यक्त की और कहा कि हम सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के साथ खड़े हैं। हम उनकी हर लड़ाई में, हर हालात और हर दौर में उनका समर्थन करेंगे। दोनों संगठनों के अध्यक्षों ने भरोसा दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन (शिव), भारतीय किसान यूनियन (किरन) और सिस्टम सुधार संगठन (किसान) एक साथ मिलकर काम करेंगे और तीनों संगठनों को एक ही समझा जाएगा।

तीनों संगठन मिलकर आने वाले समय में गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे और उनकी वाजिब मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट रहेंगे।

भाकियू शिव के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सिसोदिया और भाकियू किरन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विवेक यादव ने कहा कि सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन हमेशा किसान, मजदूर और नौजवान साथियों की समस्याओं के लिए लड़ता है और धरातल पर सक्रिय रहता है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह संगठन मजबूती से खड़ा है और लोगों को भरोसा है कि यह संगठन आने वाले समय में खेती-किसानी को बचाने के लिए बड़ी और सफल लड़ाई लड़ेगा।

सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने दोनों संगठनों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि हम सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!