Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइम

आगरा:एत्मादपुर क्षेत्र में स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरकर 9 वर्षीय छात्रा की मौत, चालक गिरफ्तार

आगरा:एत्मादपुर क्षेत्र में स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरकर 9 वर्षीय छात्रा की मौत, चालक गिरफ्तार

जनपद आगरा:-जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में 11 मार्च 2026 को एक दुखद घटना हुई, जिसमें स्कूल बस की टूटी फर्श से गिरकर 9 वर्षीय छात्रा नैना की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बस चालक ने बस को अत्यंत तेजी और लापरवाही से चलाया, जिससे बस की टूटी फर्श से नैना नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में वादी ब्रह्मजीत पुत्र बनी सिंह निवासी नगला लाले अगवार खास एत्मादपुर आगरा द्वारा तहरीर दी गई, जिसमें स्कूल बस चालक गौतम एंव स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल बस चालक नरेन्द्र सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी नगला रामबक्श भागपुर चौराहा थाना एत्मादपुर आगरा को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार थाना एत्मादपुर, उ0नि0 राजीव गुप्ता, म0उ0नि0 दीपिका सिरोही,हे0का0 लिखीराम थाना एत्मादपुर कमिश्नरेट आगरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!