Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमटॉप न्यूज़
Trending

एत्मादपुर: भीकनपुर में अंडरपास की मांग पर किसानों का हंगामा, तहसील तक पैदल मार्च, बड़े आंदोलन की चेतावनी

भीकनपुर में फूटा किसानों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

एत्मादपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…

गांव भीकनपुर में रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के बैनर तले किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन के अलावा कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज़ किसानों ने पंचायत के बाद पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय का रुख किया। किसानों के बढ़ते दबाव को देखते हुए तहसील प्रशासन और रेलवे प्रशासन के अधिकारी आनन-फानन में तहसील पहुंचे और यूनियन के प्रतिनिधियों से वार्ता की।

वार्ता के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को मजबूती से रखा। बातचीत सकारात्मक दिशा में होने के बाद यूनियन द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

हालांकि, यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रेलवे अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया और किसानों को गुमराह किया गया, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील और रेलवे प्रशासन की होगी।

👉 फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य है, लेकिन किसानों की चेतावनी से साफ है कि मामला आगे और गंभीर हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!