
खांडा में आज 15 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, सामूहिक विवाह समारोह को लेकर तैयारियां पूरी
बरहन क्षेत्र के गांव खांडा स्थित एसआर
जूनियर हाई स्कूल में आज यानी शुक्रवार को श्री राम सेवा समिति द्वारा चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक प्रवीण गुप्ता एवं बॉबी गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी जोड़ों के विवाह की व्यवस्था विधि-विधान के साथ की गई है, जिससे कार्यक्रम भव्य और सफल बनाया जा सके।




