Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइम

आगरा:बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करने वाले छोटे भाई को थाना कोतवाली पुलिस ने चन्द समय में किया गिरफ्तार

बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या करने वाले छोटे भाई को थाना कोतवाली पुलिस ने चन्द समय में किया गिरफ्तार
जनपद आगरा:-जिले के थाना कोतवाली में आज वादिया द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 13.03.2026 को उसके छोटे पुत्र आकाश शर्मा ने अपने बड़े भाई गौरव शर्मा के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।वादिया अपने बड़े पुत्र को उपचार हेतु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में धारा 103 बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
हत्या के आरोप में आकाश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी 18/245 माईथान, थाना कोतवाली आगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसमें निरीक्षक चित्रांशु शर्मा, उ0नि0 प्रेस कुमार, उ0नि0 अनूप सिंह गुर्जर और उ0नि0 आशीष कुमार शामिल थे।
पुलिस टीम ने गस्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पकड़ा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!