बरहन: सुप्रसिद्ध गायक डीके ठाकुर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत

बरहन: सुप्रसिद्ध गायक डीके ठाकुर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत
बरहन (आगरा): क्षेत्र के प्रसिद्ध MS कैफे पर आज कला और सम्मान का संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध गायक डीके ठाकुर के आगमन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और युवाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन MS कैफे के संचालक मुकेश चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डीके ठाकुर को साफा बांधकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। मुकेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान करना गर्व की बात है और डीके ठाकुर ने अपनी गायकी से एक विशेष पहचान बनाई है।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से विश्व दीप त्यागी, रवि यादव, हर्ष जादौन और निशु त्यागी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गायक डीके ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ठाकुर ने इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित निशांत चौहान, मुकेश चौहान गौरव ठाकुर, टीटू चौहान, भरत धाकरे, रवि त्यागी, शिवम राठौड़, प्रतीक चौहान, अभिषेक सिकरवार, नितिन चौहान, एवं सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।




