Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

बरहन में इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ, किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

बरहन/एत्मादपुर (आगरा)। कस्बा बरहन के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों में

बरहन में इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ, किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

बरहन/एत्मादपुर (आगरा)। कस्बा बरहन के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। किसान नेता एवं समाजसेवी विश्वकान्त मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकान्त मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से बरहन सहित आसपास के गांवों के लोगों को आगरा आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा आम यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे बरहन से चलकर एत्मादपुर, कुबेरपुर, रामबाग और भगवान टॉकीज होते हुए आगरा कैंट पहुंचेगी। वहीं शाम 6 बजे भगवान टॉकीज से रवाना होकर पुनः बरहन लौटेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की मांग और जनसुविधा को देखते हुए भविष्य में बस के समय एवं संचालन में आवश्यकतानुसार बदलाव भी किया जा सकता है।

विश्वकान्त मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के अन्य मार्गों पर भी इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अंचलों के लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास, गोपाल शर्मा, सत्येंद्र शाह, टिल्लू बाबा, साहिल खान, मोहित जादौन, सचिन गौतम, लायक सिंह कुशवाह, हरीश गौतम, सतीश चंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!