Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

कुशवाह युवा मंच के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, छात्रों के समर्थन में जाने का था दावा

आगरा। छात्रों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना

कुशवाह युवा मंच के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, छात्रों के समर्थन में जाने का था दावा

 

 

आगरा। छात्रों के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह एवं संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष सिंह कुशवाह को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का दावा किया गया है। यह जानकारी संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पदाधिकारी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होने वाले थे। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले ही रोक दिया।
कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष विपिन कुशवाह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों और युवाओं की न्यायसंगत मांगों के समर्थन में आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है। उनका कहना था कि किसी व्यक्ति को हाउस अरेस्ट कर रोका जा सकता है, लेकिन उसके विचारों और संघर्ष की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि कुशवाह युवा मंच छात्रों और युवाओं के न्यायपूर्ण अधिकारों के समर्थन में पहले भी खड़ा रहा है और आगे भी संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से उनका समर्थन करता रहेगा।
नोट: इस संबंध में पुलिस का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!