Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
दुनियायूपीलोकल न्यूज़

आगरा सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकान बारबरा कर गिरी

लगातार 18 घण्टे से हो रही रिमझिम बारिश ने दिखाया अपना कहर

आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के सुभाष बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया है। थाना मंटोला क्षेत्र में नाले के ऊपर बनी एक कपड़ों की दुकान अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय दुकान के अंदर और आसपास कई लोग मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक महिला समेत 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नाले के ऊपर बनी दुकान की नींव कमजोर हो गई, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। हालांकि हादसे की असली वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया जा रहा है। जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ेगा और आधिकारिक जानकारी सामने आते ही दी जाएगी

इस समय मलबे में दबे लोगों की संख्या और किसी भी प्रकार की हताहत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से पुष्टि होते ही आपको ताज़ा जानकारी दी जाएगी।

 

आगरा से संवादाता शिवम कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!