टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

थाना खंदौली क्षेत्र में बुलेट चोरी हैप्पी होटल के बाहर से तड़के 3 बजे बाइक ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

खंदौली (आगरा)। थाना खंदौली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

थाना खंदौली क्षेत्र में बुलेट चोरी हैप्पी होटल के बाहर से तड़के 3 बजे बाइक ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

 

खंदौली (आगरा)। थाना खंदौली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। एक ओर पुलिस चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर चोर बेखौफ होकर पुलिस को लगातार चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला पीली पोखर स्थित हैप्पी होटल के बाहर से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी का है, जहां तड़के करीब 3 बजे चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, पीली पोखर स्थित हैप्पी होटल के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिल संख्या UP 80 GR 9151 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है। होटल परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। फुटेज में चोर बड़ी आसानी से बाइक लेकर निकलता नजर आ रहा है, जिससे उसके हौसले बुलंद होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बाइक स्वामी ने तत्काल थाना खंदौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। आसपास के मार्गों, होटल परिसर और अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोर के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। उनका कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। लोगों में यह भी चर्चा है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

 

फिलहाल पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि खंदौली पुलिस इस बुलेट चोरी की घटना का कितनी जल्दी पर्दाफाश कर पाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!