Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
Uncategorizedयूपीलोकल न्यूज़
Trending

दो पांटून पुलों का उद्घाटन, ग्रामीणों तक सुगम होगा यातायात

“कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगी नई गति”

आगरा, जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ब्लॉक बरौली अहीर और ब्लॉक बिचपुरी क्षेत्र में यमुना नदी पर पोइया घाट सहित दो पांटून (पीपा) पुलों का लोकार्पण किया गया।

उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यमुना किनारे बसे दर्जनों गांवों के लिए ये पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक प्रगति की नई जीवनरेखा साबित होंगे। अब ग्रामीणों को शहर या पड़ोसी जिलों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमजन की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इन पुलों के बनने से समय और ईंधन की बचत होगी।

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ये पुल क्षेत्र की भौगोलिक दूरी कम करने में मील का पत्थर साबित होंगे। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि पहले ग्रामीणों को 20 से 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। अब स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और छात्र-छात्राओं व मरीजों के आवागमन में सुविधा होगी।

इस मौके पर यशपाल राणा, अभिनव मौर्य, सूबेदार वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, बहादुर सिंह, जगदीश मुखिया, सत्यप्रकाश पौनिया, बब्बू प्रधान, देवेंद्र चौधरी और योगेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और समारोह को सफल बनाया।

पुलों का विवरण:

पुल 1 (तनौरा-सुरैरा): बरौली अहीर ब्लॉक को एत्मादपुर तहसील और टूंडला (फिरोजाबाद) से जोड़ता है।

पुल 2 (खासपुर-पोइया): बिचपुरी क्षेत्र को आगरा-अलीगढ़ मुख्य मार्ग तक आसान पहुंच प्रदान करता है।

मुख्य लाभों में कृषि उत्पादों की मंडी तक आसान पहुँच, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी, और छात्रों के आवागमन में सुविधा शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!