Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
दुनियायुवालोकल न्यूज़

मातेश्वरी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ सीवर का आयोजन

राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सीवर कैम्प का आयोजन

आगरा: राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन

 

आगरा। भारतीय जनता पार्टी प्रणीत भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बुधवार, 15 जुलाई 2026 को टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार रोड स्थित मातेश्वरी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में आए मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श और सेवाएं बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं।

 

कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश मंत्री (उत्तर प्रदेश) श्री शुभम कुमार चक ने बताया कि जनता का जिस प्रकार स्नेह और सहयोग मिल रहा है, उसी तरह भविष्य में भी जनहित के लिए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और सेवा कार्य लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक जी का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों व स्टाफ के व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली गई। लोगों ने मातेश्वरी हॉस्पिटल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ के व्यवहार की सराहना की तथा बताया कि उन्हें पूरी तरह निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गईं और किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया।

 

यह कार्यक्रम प्रदेश मंत्री (उत्तर प्रदेश) श्री शुभम कुमार चक द्वारा श्री राजीव शर्मा जी शैलेंद्र शर्मा बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष,के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जनसेवा और समाज कल्याण का संदेश दिया गया।

साथ में कार्यकर्ता,

डॉ, बलबीर सिंह शाक्य

रिचा, डौली, सचिन, भोला, अरुण खटीक मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!