यूपीलोकल न्यूज़

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

फैक्ट्री बैटरी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगरा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम ने फैक्ट्री से बैटरी चोरी करने और उनकी खरीद-फरोख्त में संलिप्त दो अभियुक्तों को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का सफल खुलासा हो सका।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 08 बैटरियां, ₹98,500 नकद तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फैक्ट्री से बैटरियां चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें धर दबोचा।
पुलिस टीम अब अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। आगरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!