
*सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन धौलपुर का कार्यालय नवीन स्थान पर स्थानांतरित*
*सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन धौलपुर अब कार्यालय पुलिस अधीक्षक से बाड़ी रोड पर महिला थाना के समीप हाऊसिंग बोर्ड में हुआ शिफ्ट।*
पुलिस अधीक्षक धौलपुर श्री विकास सांगवान के निर्देशन में आमजन की सुविधा एवं सायबर अपराधों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन, धौलपुर का कार्यालय नवीन स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संचालित सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन अब हाऊसिंग बोर्ड स्थित महिला थाना के समीप संचालित किया जा रहा है।
धौलपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से संबंधित अपराध, डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड अथवा अन्य किसी सायबर अपराध से संबंधित समस्या हो तो वे हाऊसिंग बोर्ड स्थित महिला थाना के पास संचालित सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन, धौलपुर में संपर्क करें अथवा व्यक्तिगत रूप से वहां जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, सायबर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। धौलपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, क्यूआर कोड अथवा ऑनलाइन लेन-देन के प्रति सतर्क रहें तथा सायबर अपराध होने की स्थिति में बिना विलंब पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके।




