महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन समाज को संगठन, संस्कृति, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का श्रोत – श्री धर्मवीर प्रजापति*
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर 1000 बाइकों की भव्य रैली में शामिल हुए धर्मवीर प्रजापति*

*महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर 1000 बाइकों की भव्य रैली में शामिल हुए धर्मवीर प्रजापति*
*महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन समाज को संगठन, संस्कृति, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का श्रोत – श्री धर्मवीर प्रजापति*
आगरा – आगरा 11 जुलाई को
उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज दक्ष प्रजापति के 10 वें मानस पुत्र एवं प्रजापति समाज के आराध्य गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति जी की पावन जयंती के अवसर पर शनिवार को जी.आई.सी. ग्राउंड स्थित महाराजा दक्ष चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य बाइक रैली का शुभारंभ किया।
रैली में प्रजापति समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 1000 बाइकों के साथ निकली इस विशाल रैली में हजारों स्वजातीय बंधु सहित (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए। बाइक रैली जी.आई.सी. ग्राउंड से प्रारंभ होकर एम.जी. रोड होते हुए सूरसदन सभागार, आगरा पहुंची, जहां आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने महाराजा दक्ष प्रजापति जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि के रूप मै उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति का जीवन समाज को संगठन, संस्कृति, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
रैली के दौरान समाज का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसने समाज की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया।
धर्मवीर प्रजापति ने आयोजकों सहित इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले सभी स्वजातीय बंधुओं, युवाओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रशासन एवं सहभागी जनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती की शुभकामनाएं दीं।
*संवाददाता राजकुमार की रिपोर्ट*

