Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

आगरा पुलिस की तत्परता: मात्र 08 घंटे में दबोचा शातिर एटीएम जालसाज

आगरा पुलिस की तत्परता: मात्र 08 घंटे में दबोचा शातिर एटीएम जालसाज

जनपद आगरा: थाना न्यू आगरा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को चूना लगाने वाले एक शातिर अपराधी को महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के 3 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद हुई है।

 

3 जुलाई को दयालबाग स्थित एटीएम पर एक महिला पैसे निकालने गई थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से महिला का एटीएम कार्ड बदल दिया। महिला को इसकी भनक तब लगी जब उसने देखा कि उसके खाते से 22,100 रुपये निकाल लिए गए हैं और उसके पास मौजूद कार्ड किसी और का है। पीड़िता की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 12 जुलाई 2026 को जालसाज को आईएसबीटी सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

पकड़े गए आरोपी की पहचान शारुख पुत्र गफ्फार खां के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धौलपुर (राजस्थान) का रहने वाला है और वर्तमान में आगरा के काले महल के पास रह रहा था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

 

3 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के। 6,550 रुपये अवैध रूप से निकाले गए। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष निशामक त्यागी, एसआई अनिरुद्ध सिंह, एसआई नितिन कुमार, एसआई गन्धर्व सिंह और हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!