ढाकन वाली माता के दरबार में भक्तों का सैलाब
हिन्दु मुस्लिम एकता की मिसाल पेश मुस्लिम समाज ने चढ़ाया नेजा
आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खेड़ी गांव में स्थित मां ढाकन पाली मंदिर में नवरात्रों के आखिरी दिन भव्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दरबार में नेजा चढ़ाने पहुंचे।
इस दौरान खास बात यह रही कि मुस्लिम समाज के लोगों ने भी नेजा चढ़ाकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की, जिसने पूरे मेले को एक अलग ही संदेश दिया ❤️
मेले में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, वहीं मेला कमेटी भी पूरी तरह सक्रिय दिखी ताकि किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
दर्शन के बाद लौट रहे भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सभी को बैठाकर प्रसाद वितरित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में पप्पू यादव, दीपक यादव, राधे कृष्णा सिसोदिया, धर्मेंद्र धाकरे, सचिन राजावत, जीतू जादौन, प्रेवेश कुमार उपाध्याय, सुनील पचौरी, लालू प्रसाद, अरुण कुमार, अनिल धाकरे, विवेक धाकरे, शिवम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।




