
आगरा के खड़ा क्षेत्र में आयोजित स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम उस्मानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और दर्शकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंतिम क्षणों तक खेल में प्रतिस्पर्धा बनी रही।
टीम उस्मानपुर की ओर से कप्तान हेमंत राजपूत के नेतृत्व में संतुलित खेल का प्रदर्शन किया गया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम ने बेहतर तालमेल दिखाया, जिसके चलते जीत संभव हो सकी।
टीम उस्मानपुर के खिलाड़ी इस प्रकार रहे:
हेमंत राजपूत (कप्तान), गगन (विकेटकीपर), सचिन, अंकित (उपकप्तान), सनी, हर्ष, गौरव, अभिषेक, प्रताप, रामकुमार, गोलू प्रधान उर्फ हेमंत राजपूत, हिमांशु, भानु एवं सनी लोधी।
मैच के उपरांत विजेता टीम को स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।




