Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

रामनवमी पर प्रेमी युगल ने ढाकन वाली माता मंदिर में शादी की, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

रामनवमी पर प्रेमी युगल ने ढाकन वाली माता मंदिर में शादी की, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

आगरा के एत्मादपुर तहसील, खेड़ी अडू के ढाकन वाली माता मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर पर मोहित और रुचि ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।

मोहित, जो फरीदाबाद में इंडियन ऑयल कंपनी में काम करते हैं, और रुचि, जो इटावा की रहने वाली हैं और वहीँ इंडियन ऑयल कंपनी में कार्यरत हैं, ने दो साल के प्रेम प्रसंग के बाद पहले Court Marriage की थी। अब दोनों ने मंदिर में भी अपनी शादी को धूमधाम से अंजाम दिया।

मंदिर में आयोजित दो दिवसीय विशाल मेले में नागला अडू, खेड़ी गुतीलाशन, बरहन, गढ़ी भंडार, आहरन कुरगांवा, नागला गोल, तेहिया, नागला धीर जी, नागला सिरजी समेत सैकड़ों गांवों से हजारों लोग शामिल हुए। हवन कुंड के सामने सात फेरे लेते इस युगल को देखकर लोग बेहद उत्साहित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!