Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

आगरा में यमुना नदी में डूबे दो किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

आगरा में यमुना नदी में डूबे दो किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
आगरा के एत्माददुदौला थाना क्षेत्र स्थित जवाहर पुल के नीचे सोमवार शाम करीब 6 बजे यमुना नदी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। दोनों किशोर बलकेश्वर के लाल मस्जिद इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ।
सूचना पर कमला नगर और एत्माददुदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोनों किशोरों की तलाश के लिए देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है और जल्द ही दोनों किशोरों को खोजने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!