Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

चावली मेले में रसिया दंगल की धूम: डॉ. महेश चौधरी ने किया शुभारंभ, उमड़ी भारी भीड़

  • एत्मादपुर। विकासखंड एत्मादपुर की ग्राम पंचायत चावली में आयोजित मां चावल्दे मेला महोत्सव के दूसरे दिन रसिया दंगल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपना दल (एस) पार्टी के ब्रज परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं अंबे हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. महेश चौधरी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि चावली का यह मेला ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। डॉ. महेश चौधरी ने

जनसेवा की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि अंबे हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। रसिया दंगल में दूर-दराज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और मेले का माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!