Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

आगरा में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी व ADHD बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

आगरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

आगरा। सहारा चाइल्ड डेवलपमेंट एवं फिजियोथेरेपी सेंटर और जील वेलनेस सेंटर,

आगरा के संयुक्त तत्वावधान में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी और ADHD से ग्रसित बच्चों के लिए आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर सिकंदरा फ्लाईओवर के निकट स्थित बैंकेट हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान डॉ. दुर्गेश कश्यप एवं डॉ. राजकुमार कुशवाहा की टीम ने बच्चों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्रदान किया। इस अवसर पर आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चों की जांच और थेरेपी की गई, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें बच्चों की समस्याओं के समाधान की दिशा में मार्गदर्शन मिला।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और समाज में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!