Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

आगरा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

आगरा: गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

आगरा में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना किरावली पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि आगरा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेथाना किरावली पुलिस को मिली बड़ी सफलतागी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!