Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

आगरा: रामपुर गाँव में बारात के रास्ते को लेकर उपजा विवाद सुलझा, पुलिस की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुई शादी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना निबोहरा रामपुर गाँव में सोमवार को बारात के रास्ते को लेकर

आगरा: रामपुर गाँव में बारात के रास्ते को लेकर उपजा विवाद सुलझा, पुलिस की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुई शादी

 

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना निबोहरा रामपुर गाँव में सोमवार को बारात के रास्ते को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद प्रशासन की तत्परता और आपसी सहमति से शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। प्रशासन ने बारात को जबरन रोके जाने और ‘बंदूक की नोक’ पर विवाद होने की खबरों को पूरी तरह से भ्रामक, असत्य और निराधार बताया है।

 

जानकारी के अनुसार, निबोहरा क्षेत्र के रामपुर गाँव में एक दलित परिवार में बारात निकलनी थी। बारात जब अपरंपरागत मार्ग से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। विवाद बढ़ता देख स्थानीय थाना निबोहरा पुलिस को सूचना दी गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस बल, पीएसी और आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुँच गए और गाँव में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया।

 

इस मामले पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद, राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा: उक्त बारात अपरंपरागत मार्ग से गुजर रही थी, जिसका कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे की भावना से बारात को सकुशल गंतव्य तक पहुँचाया गया। बारात को बंदूक की नोक पर रोके जाने जैसी खबरें पूरी तरह से भ्रामक और निराधार हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस प्रकार की जातिगत विद्वेष फैलाने वाली और समाज विरोधी भ्रामक खबरें किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। एसीपी ने कहा कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से इस तरह की असत्य जानकारी फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गाँव में शांति

पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा घेरे में बारात को उसके गंतव्य तक पहुँचाया गया। शादी की रस्में भी पुलिस की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। वर्तमान में गाँव में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!