Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमयूपी

थाना सिकंदरा में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक गुट के सदस्य की गोली मारकर हत्या मामले में 10,000 रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सिकंदरा में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक गुट के सदस्य की गोली मारकर हत्या मामले में 10,000 रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा:-थाना सिकंदरा क्षेत्रांतर्गत दो गुटों के मध्य हुए झगड़े में एक गुट के सदस्य की गोली मारकर हत्या करने की घटना में संलिप्त व 10,000/- रुपये के इनामी अभियुक्त को थाना सिकंदरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

 

दिनांक-01.01.2025 को वादी द्वारा थाना सिकंदरा पर सूचना दी गई कि पुलिस टीम द्वारा वादी को बताया गया कि वादी के बेटे के दोस्त का झगड़ा किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ हो गया है और वादी का बेटा भी उस झगड़े में जख्मी हुआ है और वह .एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जब वादी ने मेडिकल कॉलेज जाकर देखा तो वादी के बेटे आमिर के पेट में गहरा घाव हुआ है और उसे गोली लगी है। जब वादी ने अपने बेटे आमिर के दोस्त आकाश उर्फ अकू से पूछा तो उसने बताया कि उसकी लड़ाई कुछ व्यक्तियों जिनमें रवि चौधरी, समरत अग्रवाल, रवि चौधरी अड्डू, विकास चाहर, विवेक सोलंकी, केडी पंडित, सलमान व अन्नू ही शामिल थे, जिसमें उपरोक्त लोगों द्वारा वादी के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सम्बन्ध में प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 01.01.2025 को थाना सिकंदरा पर मु0अ0सं0 01/2025 धारा 191(2)/103 बीएनएसए पंजीकृत किया गया।

 

उपरोक्त आपराधिक घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिकंदरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। दिनांक-05/06.11.2024 को अभियुक्त कुलदीप दीक्षित उर्फ के0डी0 पंडित को पुलिस मुठभेड़ में व उसके 04 अन्य साथियों- मन्नू यादव पुत्र मुकेश, कौशिक शर्मा पुत्र महेंद्र सिंह, आकाश उर्फ अकू पुत्र सुरेश सक्सेना व सलमान पुत्र शहंशाह तथा दूसरे गुट के 03 अभियुक्तों- रवि चौधरी पुत्र बलवीर सिंह, शुभम वर्मा पुत्र प्रदीप वर्मा व किशन यादव पुत्र श्यामवीर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

उपरोक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त- हिमांशू उपाध्याय उर्फ हिमांशू पंडित उर्फ शनि पुत्र दीनदयाल उपाध्याय पर पुलिस उपायुक्त, नगर द्वारा 10,000/- रुपये इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, दिनांक-12.03.2026 मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त- हिमांशू उपाध्याय उर्फ हिमांशू पंडित उर्फ शनि पुत्र दीनदयाल उपाध्याय को सींगना गांव मथुरा बाइपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!