Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़
Trending

काली मंदिर में 52वां भंडारा, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर-साड़ियों का वितरण

 

आंवलखेड़ा

गाँव खांडा स्थित माँ काली मंदिर में विजयदशमी के पावन अवसर पर 52वें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसे पप्पू पंडित ने संपन्न कराया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान सामाजिक सेवा का भी विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुप्ता, बिजली गुरु, चंद्रपाल बेरवा, विधानसभा प्रत्याशी दीपक तंवर वाल्मीकि एवं नरेश द्वारा जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, चश्मे, कान की मशीनें तथा 151 साड़ियों का वितरण किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुप्ता ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर हर वर्ष इस भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है।

कार्यक्रम में हरस्वरूप गुप्ता, राकेश गौतम, बल्लू गुप्ता, बीना गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!