लोकल न्यूज़

बरहन में नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट, दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

नवरात्र में सुरक्षा को लेकर अलर्ट बरहन पुलिस, देर रात दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

नवरात्र में सुरक्षा को लेकर अलर्ट बरहन पुलिस, देर रात दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण

बरहन। नवरात्र पर्व को लेकर बरहन पुलिस अलर्ट है। मंगलवार देर रात प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी और एसएसआई गुड़वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सहायता की जानकारी दी। पुलिस ने पंडाल आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नवरात्र के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

रिपोर्ट: विवेक कुमार कुशवाहा, बरहन (आगरा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!