Uncategorized
अंबेडकर प्रतिमा का हाथ खंडित मिलने से गांव में आक्रोश
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | एत्मादपुर
अंबेडकर प्रतिमा का हाथ खंडित मिलने से गांव में आक्रोश
बरहन थाना क्षेत्र के नगला गोल (गोवल) गांव में अंबेडकर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा का हाथ खंडित मिलने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सूत्रों के अनुसार दलबल के साथ भीम आर्मी की टीम के मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
बड़ा सवाल— अंबेडकर प्रतिमा को किसने और क्यों नुकसान पहुंचाया?



