
बिजली विभाग के जेई पर रिश्वत लेने का लगा आरोप, हुई शिकायत
आगरा। जनपद आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव चौकड़ा निवासी अश्वनी चौहान ने एक शिकायत पत्र
लिखकर एक जेई के खिलाफ,कार्यवाही करने की मांग की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि जेई प्रमोद यादव ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। और उनसे पैसे की भी मांग की गई। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट भी वायरल किया है। जिसमें उन्होंने पांच हजार रुपए का ऑनलाइन पेमेंट भी किया है। बताया गया है कि जेई ने पीड़ित से 25 हजार रुपए की मांग की थी। जब इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को अवगत कराया गया तो उन्होंने भी मामले को टाल दिया गया। एक बात खुलकर और सामने आई है कि बीस हजार रुपए नगद तथा पांच हजार रुपए ऑनलाइन किए गए है। उन्होंने जो पांच हजार रुपए की धनराशि ली थी वो एक फोन पे के माध्यम से ली गई है।
अब देखने वाली बात ये होती है कि पीड़ित की शिकायत का कब तक समाधान कर दिया जाएगा। या ऐसे ही भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चलता रहेगा। पीड़ित को न्याय मिलता है या नहीं। ये अब देखने की बात होगी।




