Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
यूपीलोकल न्यूज़

आगरा। आगरा-शमसाबाद मार्ग स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी, बरौली अहीर को संचालित कराने की मांग

सुविधाओं के अभाव में बरौली अहीर नहीं आ रहे वसई मंडी के व्यापारी, रजिस्ट्रेशन शिविर लगाने की मांग

सुविधाओं के अभाव में बरौली अहीर नहीं आ रहे वसई मंडी के व्यापारी, रजिस्ट्रेशन शिविर लगाने की मांग

 

आगरा। आगरा-शमसाबाद मार्ग स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी, बरौली अहीर को संचालित कराने की मांग को लेकर 10 जुलाई से चल रहे आंदोलन के बीच व्यापारियों ने मंडी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि आवश्यक सुविधाओं के अभाव में वसई मंडी के व्यापारी बरौली अहीर में व्यापार शुरू करने के लिए तैयार नहीं हैं।

 

हाल ही में मंडी समिति ने वसई की एक अवैध सुल्लड़ मंडी की लगभग 150 दुकानों को नोटिस देकर बंद कराया था। इसके बाद भी कई व्यापारी मंडी के बाहर सड़क किनारे व्यापार कर रहे हैं। मंडी समिति और नगर निगम द्वारा उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।

 

व्यापारियों के अनुसार नवीन मंडी में टीनशेड, बांस की टटिया, सामान रखने और फड़ लगाने जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं हैं। मंडी परिसर में 43 आवंटित दुकानें हैं, जिनमें से वर्ष 2019 से केवल 5-6 दुकानें ही नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। अधिकांश दुकानदार वसई और सिकंदरा मंडी में व्यापार कर रहे हैं, जबकि कई ने अपनी आवंटित दुकानें अब तक शुरू ही नहीं की हैं।

 

व्यापारियों का कहना है कि यदि सभी फुटकर विक्रेताओं का पंजीकरण कर उन्हें मंडी परिसर में निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए तथा टीनशेड और बांस की दुकानों जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, तो वसई मंडी के अधिकांश व्यापारी बरौली अहीर में व्यापार शुरू करने को तैयार हो जाएंगे। इससे मंडी का संचालन भी सुचारु रूप से शुरू हो सकेगा।

 

राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया ने मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह से मांग की है कि मंडी परिसर में विशेष पंजीकरण शिविर लगाकर सभी फुटकर विक्रेताओं के लाइसेंस बनाए जाएं तथा लाइसेंसधारी व्यापारियों के लिए स्थान निर्धारित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इससे लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा और नवीन मंडी बरौली अहीर को पूर्ण रूप से संचालित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!