Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़देश

केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु निगरानी

केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु निगरानी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक*

 

*केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु निगरानी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक*

केन्द्रीय अधिकार प्राप्त समिति के माननीय चेयरमैन श्री चन्द्र प्रकाश गोयल एवं माननीय सदस्य श्री अंजन मोहन्ती ने आज अपने धौलपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं धौलपुर पुलिस द्वारा की जा रही निगरानी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समिति ने सर्वप्रथम अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कर जिले में स्थापित सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क, संवेदनशील मार्गों एवं चेक पोस्टों की रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए अपनाई जा रही तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा समिति को निगरानी तंत्र, त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर श्री श्रीनिधि बीटी, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान, जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव यादव, उप वन संरक्षक (डीएफओ) श्री वी. चेतन, श्री आशीष व्यास सहित खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने समिति को अवगत कराया कि प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जिले में 24×7 निगरानी, नियमित गश्त, विशेष नाकाबंदी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा पुलिस, प्रशासन, वन, परिवहन एवं खनिज विभाग के संयुक्त समन्वय से निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण उपरांत समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए अपनाई जा रही रणनीति, विभागीय समन्वय, निगरानी तंत्र, प्रवर्तन कार्रवाई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। समिति ने आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध की जा रही सतत कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने बताया है कि जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!