Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

साढ़े चार महीने की शादी के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

साढ़े चार महीने की शादी के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

संवाददाता: मनोज तारोलिया

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शादी के महज साढ़े चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 15 फरवरी 2026 को ताजगंज निवासी अरफात उर्फ आबू कुरैशी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने कई बार फोन पर अपनी पीड़ा बताई, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे समझाकर ससुराल में ही रहने की सलाह दी जाती रही।

परिजनों के मुताबिक, 2 जुलाई को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

मृतका की मां ने पति अरफात उर्फ आबू कुरैशी सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या एवं दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!