Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
Uncategorized

आंवलखेड़ा में किसान पंचायत में भाकियू भानु की हुंकार | एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

आंवलखेड़ा,। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले मंगलवार को बैनई पैठ में आयोजित किसान पंचायत में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।

पंचायत के दौरान सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन तीव्र एवं निर्णायक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में आई आंधी-तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने तहसील स्तर पर तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन लगाए जा रहे प्री-पेड स्मार्ट मीटरों का भी पंचायत में कड़ा विरोध किया गया। किसानों ने इन मीटरों को तुरंत निरस्त कर उपभोक्ताओं को फिक्स चार्ज व्यवस्था पर रखने की मांग उठाई। साथ ही बिजली चोरी के मामलों में दर्ज मुकदमे वापस लेने और घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ करने की भी मांग की गई।

पंचायत में बरहन थानाध्यक्ष को लेकर भी कई शिकायतें सामने आईं। गांव वासइंद्रा निवासी राकेश यादव के मामले में अब तक दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

इसके साथ ही बेघर गरीब परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग भी पंचायत में उठाई गई।

भारतीय किसान यूनियन भानु एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा और निर्णायक आंदोलन करेगा।

पंचायत में महाराज सिंह चौहान, चौधरी मान सिंह, बृजेश चौधरी, मुकुट सिंह, ब्रज गोपाल यादव, महावीर गौतम, गजेंद्र सिसोदिया, राजकपूर दलित, देवेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह चौहान सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!