Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
यूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दो नाबालिग लड़कियों और कुछ युवकों का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पुलिस ने संबंधित लड़कों के परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

सेमरा पंचायत में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस कार्रवाई तेज

आगरा जनपद के खंदौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा का एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग लड़कियों और कुछ युवकों का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

 

 

सूत्रों के अनुसार यह वीडियो करीब 15–20 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। जैसे ही वीडियो सामने आया, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंदौली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने संबंधित लड़कों के परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

इस बीच क्षेत्र में यह भी चर्चा सामने आ रही है कि कुछ होटल संचालक बिना पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) की जांच किए ही नाबालिगों को कमरे उपलब्ध करा देते हैं, कई बार अधिक किराया लेकर नियमों की अनदेखी की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

हालांकि थाना पुलिस इसे प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो को वायरल कर गांव और मेले का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।

प्रभारी निरीक्षक खंदौली, कुलदीप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल हुए हैं और उनमें दिख रहे युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने संवेदनशील मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं, कुछ परिजन इसे “बच्चों की गलती” बताकर नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है

आगरा से संवादाता शिवम कुमार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!