धर्मयूपीलोकल न्यूज़
Trending
रामलीला : राम-भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
खांडा की रामलीला में दिखा प्रेम, त्याग और मर्यादा का संगम

बरहन। गाँव खांडा के ऐतिहासिक मेले में सोमवार को राम-भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
मंचन के दौरान भरत ने बड़े भाई श्रीराम से अयोध्या लौटकर राज सिंहासन संभालने का आग्रह किया, लेकिन प्रभु श्रीराम ने पिता के वचन और धर्म पालन की बात कहते हुए वनवास पूरा करने का संदेश दिया। इस दौरान श्रीराम ने धर्म, नीति और मर्यादा का पाठ पढ़ाया।
अंत में श्रीराम ने अपनी खड़ाऊं भरत को सौंप दी और उन्हें अयोध्या लौटकर चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर राज-काज चलाने का आदेश दिया। भरत भारी मन से आज्ञा स्वीकार कर अयोध्या लौट गए।
रामलीला के अंतिम दिन कमेटी द्वारा सभी कलाकारों एवं सहयोग करने वालों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। 🙏✨



