Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
Trending

*ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी:* तिजोरी समेत सोना-चांदी पार, खांडा बाजार में देर रात वारदात, पुलिस के हाथ खाली

ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 300 ग्राम चांदी, सोने के जेवर और नकदी ले उड़े; CCTV खंगाल रही पुलिस, व्यापारियों में दहशत

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के खांडा बाजार में रविवार देर रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

दुकान मालिक शिवशंकर वर्मा के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

चोरों ने दुकान से करीब 300 ग्राम चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, टूटे हुए चांदी के आभूषण, 5 ग्राम सोने की लौंग और बाली, 10 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा दुकान का काउंटर, औजार और जरूरी खाते (वही) भी अपने साथ ले गए।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दुकान मालिक के परिचित गंगाजी से लौट रहे थे। उन्होंने दुकान का गेट खुला देखा और तुरंत शिवशंकर वर्मा को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर चोरी की वारदात सामने आई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास तलाशी अभियान चलाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!