Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमलोकल न्यूज़
Trending

छात्रा नैना की मृत्यु में वांछित पुलिस की गिरफ्त में, भेजा जेल

एत्मादपुर। आगरा के एत्मादपुर में 12 मार्च को आरबीएस स्कूल की जर्ज बस की टूटी फर्श से गिरकर नौ वर्षीय छात्रा नैना की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची चलती बस के पहिये के नीचे आ गई थी। इस मामले में वांछित कृपाल सिंह को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फिरोजाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि नैना के पिता ब्रह्मजीत पुत्र बनी सिंह ने थाना एत्मादपुर में शिकायत पत्र दिया था जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल और कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने पहले भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, हाईवे चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, राजीव गुप्ता, नितिन त्यागी, कांस्टेबल आशीष कुमार, कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!