Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
टॉप न्यूज़यूपीलोकल न्यूज़

धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, हवन-यज्ञ और सम्मान समारोह आयोजित

सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य अर्जित किया।

इसके पश्चात उपस्थित सभी सम्मानित जनों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सभा का आयोजन कर भगवान परशुराम जी के शौर्य, पराक्रम और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जी हम सभी के आराध्य एवं प्रेरणास्रोत हैं।

जयंती के शुभ अवसर पर संगठन के संघर्षशील साथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया तथा सभी ने आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पंडित दिनेश उपाध्याय, पंडित सोनू दीक्षित, श्री पप्पू पंडित, पंडित उमेश उपाध्याय, पंडित राहुल उपाध्याय, पंडित कुलदीप पचौरी, पंडित दीपकांत उपाध्याय, पंडित भोला शर्मा, राहुल शर्मा, गोविंद शर्मा, हरिकांत त्यागी, नरेंद्र त्यागी सहित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पवन सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र दादा, जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, तहसील अध्यक्ष ओम सिंह चौहान, सत्य प्रकाश चौहान, हनुमान सिंह, नरसिंह पाल सिंह, अमर सिंह, प्रेम सिंह, लोची सिंह, हीरा सिंह, भाव सिंह राठौर, प्रभु दयाल राठौर, राधेश्याम राठौर, हरनारायण राठौर, देवेंद्र सिंह, किशन लाल समेत अनेक गणमान्य किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!