Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

एत्मादपुर में किसानों की बड़ी बैठक, चकरोड़ बंद होने से बढ़ी परेशानी

आगरा जनपद की एत्मादपुर तहसील के गांव भीकनपुर, सुरहरा, छिरबाई सहित आसपास के गांवों के किसानों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक गांव भीकनपुर में आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने रेलवे द्वारा खेतों तक जाने वाले चकरोड़ (रास्ते) को अवरुद्ध किए जाने पर गहरी नाराज़गी जताई।

किसानों का कहना है कि सैकड़ों खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिसके चलते उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने के लिए करीब 8–10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और लागत दोनों बढ़ रही है, साथ ही खेती-किसानी के काम में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं।

बैठक के दौरान “संगठन जोड़ो अभियान” के तहत संगठन विस्तार भी किया गया। इस क्रम में—

नरेंद्र कुमार त्यागी को मंडल महासचिव (आगरा)

देवेंद्र त्यागी को जिला उपाध्यक्ष (आगरा)

रामप्रकाश त्यागी को तहसील उपाध्यक्ष (एत्मादपुर)

धीरेंद्र त्यागी को ब्लॉक उपाध्यक्ष (एत्मादपुर)

की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पंडित दिनेश कुमार शर्मा और योगेंद्र त्यागी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन परिवार की ओर से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई गई कि वे संगठन को मजबूत करेंगे और गांव, गरीब, किसान व मजदूरों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, जिला संरक्षक मनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह (दादा), टिंकू पुंडीर, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत ठाकुर, तहसील अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान सहित कई किसान नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

👉 किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि चकरोड़ बहाल हो सके और खेती का काम सुचारु रूप से चल सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!