आगरा में माहौर वैश्य महासभा का भव्य होली मिलन समारोह
आगरा में माहौर वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह, समाज की एकता पर दिया जोर
आगरा। विजय नगर स्थित विजय क्लब में शनिवार को श्री माहौर वैश्य महासभा (आगरा) के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री नीरज गुप्ता ने राधा-कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष श्री राम बाबू गुप्ता ने कहा कि समाज को संगठित होकर राजनीतिक रूप से मजबूत बनना होगा, तभी समाज की आवाज प्रभावी ढंग से उठ सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन महासभा के महामंत्री राकेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विजय गुप्ता (कोषाध्यक्ष), सुनील गुप्ता, मुनीश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आयुष गुप्ता, मुनेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, श्याम गुप्ता, अबनिंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता (खंदौली), उमेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, पवन गुप्ता, पंकज गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, रामबाबू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भामाशाह बंधु उपस्थित रहे।
समाजसेवी संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मिलन समारोह मनाया।
संवाददाता ,विवेक कुशवाहा




