Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल, ट्रांस यमुना में कानून व्यवस्था पर सवाल

आगरा। थाना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा देशी तमंचे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल, ट्रांस यमुना में कानून व्यवस्था पर सवाल
आगरा। थाना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा देशी तमंचे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिवा पुत्र राकेश यादव नामक युवक ने खुलेआम तमंचा लहराते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह हथियार के साथ फोटो वायरल होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का कोई डर नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रांस यमुना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मामले के सामने आने के बाद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कठोर कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ी घटना घट सकती है।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि वायरल फोटो में दिख रहा हथियार अवैध पाया जाता है तो संबंधित युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की मांग की है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों की सत्यता और समय-स्थान की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!