क्राइमटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़
खेरिया मोड़ पर खाने के विवाद में चली गोली, ढाबा संचालक घायल — VIDEO VIRAL
आगरा के खेरिया मोड़ क्षेत्र में मामूली खाने के विवाद

🔴 खेरिया मोड़ पर खाने के विवाद में चली गोली, ढाबा संचालक घायल — VIDEO VIRAL
आगरा के खेरिया मोड़ क्षेत्र में मामूली खाने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे ढाबा संचालक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मौके से ही दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। वहीं 24 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी को भी एफसीआई गोदाम के पास से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
सोशल मीडिया पर गोलीकांड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
👉 मामूली विवाद ने ले लिया हिंसक रूप, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई।



