
ब्लॉक प्रमुख ने आंगनबाड़ी केंद्र में कराया बेटी का पंजीकरण, सरकारी व्यवस्था पर जताया भरोसा*
उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा व स्वास्थ्य के सुदृढ़ होते ढांचे पर विश्वास प्रकट करते हुए आगरा के खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने एक सराहनीय मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी 3 वर्षीय सुपुत्री का पंजीकरण खंदौली के अपने पैतृक गांव पैसई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर समाज को समानता और सरकारी तंत्र पर भरोसे का कड़ा संदेश दिया।
इस दौरान एक आत्मीय दृश्य भी देखने को मिला, जब उनकी सुपुत्री वामिका ने केंद्र के अन्य बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया और उनके साथ काफी देर तक खेलती भी रही। मासूम वामिका को अन्य बच्चों के साथ घुलते-मिलते देख वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
इस अवसर पर आशीष शर्मा ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे आज सरकारी केंद्र , निजी संस्थानों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और बुनियादी सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीण अभिभावकों से भी अपील की कि वे भी अपने बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ें। ब्लॉक प्रमुख का यह कदम न केवल सरकारी सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि यह बदलते उत्तर प्रदेश की उस गौरवशाली तस्वीर को भी दर्शाता है जहाँ जनप्रतिनिधि स्वयं सरकारी तंत्र की मजबूती के सारथी बन रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने विभागीय कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का आभार प्रकट किया एवं बाल विकास परियोजना विभाग खंड खंदौली के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों की भी तारीफ की , इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊषा गोस्वामी, सुपरवाइजर अनिता माथुर, नागेश कुमारी, प्रतिभा सिंह , सुरभि, सुष्मिता, रिंकी कुमारी , अधीक्षक डॉ सुनील कुमार , बीपीएम कयामुद्दीन, ग्राम प्रधान जयपाल यादव, रोजगार सेवक संतोष शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री व विद्यालय इंचार्ज वंदना उपस्थित रहे।




