Welcome to Aajkal india News   Click to listen highlighted text! Welcome to Aajkal india News
Uncategorizedलोकल न्यूज़
Trending

तेज आंधी से मकान ढहा, किसान नेता ने पीड़ित परिवार को दिलाया सहायता का भरोसा।

तेज आंधी से मकान ढहा, किसान नेता ने पीड़ित परिवार को दिलाया सहायता का भरोसा।

———————–

बरहन/एत्मादपुर (आगरा), 11 जून। क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी एवं खराब मौसम के कारण ग्राम वास गुमान, ग्राम पंचायत नगला बेल निवासी पप्पू सिंह पुत्र लेखराज का आवासीय मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे परिवार के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया। दुर्घटना में पप्पू सिंह, उनकी पत्नी गुड़िया तथा पुत्री शिवानी घायल हो गये।

घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता विश्वकान्त मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाते हुए हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

श्री मिश्रा ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी तथा पीड़ित परिवार को शासन द्वारा निर्धारित राहत एवं आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी जरूरतमंद परिवार को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

ज्ञातव्य है पप्पू सिंह अनुसूचित वर्ग के अत्यंत गरीब परिवार से संबंध रखते हैं तथा मकान ढह जाने के कारण परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर आर्थिक सहायता, आवासीय सहायता एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर संगठन प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!